झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, शोक में डूबी राजधानी

झारखंड
Spread the love

रांची। अभी -अभी दुखद खबर आई है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी इलाज कर रहे डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है।

उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी होने के साथ-साथ वह शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी अहम हिस्सा रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के करीबी लोग और समर्थक हिल व्यू हॉस्पिटल में शोक जताने के लिए पहुंचने लगे हैं।

रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है। उनके निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री आवास और परिवार से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है।

रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं आने लगे हैं। शिबू सोरेन के परिवार से लंबे समय से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह भावुक क्षण है।

रूपी सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रमुख नाम शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं। सोरेन परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में रूपी सोरेन का परिवार में विशेष स्थान रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई मौकों पर अपने परिवार और माता-पिता के प्रति अपने जुड़ाव का उल्लेख करते रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *