पिठोरिया के केला बगान के समीप सड़क हादसा, 7 वर्षीय बच्ची की मौत

झारखंड
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बगान के समीप बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान माहिरा कुमारी (7 वर्ष), पिता अमित प्रजापति, निवासी केला बगान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल बच्ची को इलाज के लिए कांके जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रानी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को रानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक घटनास्थल पर ही बाइक जेएच07जी-1360 छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बाइक के आधार पर चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

घटना के बाद बच्ची के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *