नीरजा सहाय डीएवी के छात्र ने 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

झारखंड खेल
Spread the love

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची जिले के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र पल्लव कुमार महतो ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। पल्लव ने 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

पल्लव ने 100 मीटर दौड़ में 11.35 सेकंड का उत्कृष्ट समय दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण उत्पन्न कर दिया है।

विद्यालय की ओर से पल्लव कुमार महतो को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने छात्र की मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

पल्लव की इस सफलता में उनके नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 100 मीटर दौड़ में 11.35 सेकंड का प्रदर्शन उनकी उत्कृष्ट गति एवं खेल-कौशल को दर्शाता है।

विद्यालय परिवार ने पल्लव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और रांची का नाम रोशन करेंगे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *