
रांची। भारत निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और मनमाने फैसलों का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।
विरोध-प्रदर्शन का आयोजन झामुमो की रांची जिला, रांची महानगर, खूंटी, लोहरदगा एवं रामगढ़ जिला समितियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए।
नेताओं का दावा है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं, जिन्हें दरकिनार कर दिया गया।
वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अन्य आयुक्तों की असहमति के बावजूद करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।
वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ देश के नागरिकों के मताधिकार पर डाका डालने के समान है। यह कदम पूरी तरह असंवैधानिक व लोकतंत्र विरोधी है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक विकास मुण्डा, अमित महतो, सुदीप गुड़िया, रामसुर्या मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य पवन जेडिया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, अन्तु तिर्की, श्रीमती राधा तिर्की, श्रीमती निरु शांति भगत, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मील अहमद, खूंटी जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद, रांची जिला संयोजक धमेंन्द्र सिंह, सांनु मुण्डा, रांची महानगर संयोजक फरीद खान, रोशन कुमार, मनिन्द्र सिंह, अफ़रोज़ अंसारी, श्रीमती अंकिता वर्मा, विक्रम सिंह, अरूण वर्मा, आशुतोष वर्मा मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त विजय महतो, भोलु मल्लिक, साजिद कौसर, उत्तम यादव, महादेव मुण्डा, राजू गोप, उमेश साहू, रंजन माथुर, प्रेम प्रतीक बमबारी, अनुराग तिर्की, लालंती देवी, विजय महतो, आदम मुण्डा, कुलदीपक, जितनन्दन महतो, कुदरत अंसारी, फारूख अंसारी, लाला महली, मुरसीय लाल मांझी, शमीम अंसारी, श्यामजी महतो, नन्दु मेहता, चामु बेक, सुरेश महतो, बलराम महतो, नविन तिर्की, संजू माथुर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

