तपोवन गोलीकांड का खुलासा : पिस्टल व मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

संजय यादव

देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन पहाड़ स्थित मधवा अहड़ा तालाब के पास बीते 25 सितंबर 2026 को हुई गोलीबारी की घटना का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को एक देसी पिस्टल और एंड्रॉइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

25 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 12:00 बजे तपोवन पहाड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ निवासी उमेश यादव (पिता- रंजीत यादव) पर गोली चला दी थी। इस घटना में उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज सदर अस्पताल देवघर में कराया गया। घायल उमेश यादव के बयान (फर्दबयान) के आधार पर कुंडा थाने में कांड संख्या-120/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस की टीम तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

28 सितंबर 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त फोरलेन सड़क के किनारे ढाकोडीह के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 18 वर्षीय सुधांशु कुमार को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त सुधांशु कुमार (पिता- उमेश कुमार यादव) मूल रूप से मधुपुर थाना क्षेत्र के बावनबीघा का रहने वाला है और वर्तमान में कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन जमुआ में रह रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक देसी पिस्टल और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *