बुजुर्गों की हर जरूरत में साथ देगी ‘सेवा’, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने की नई पहल की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहयोग देने के उद्देश्य से हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने मंगलवार को अपनी नई पहल ‘सेवा’- सामाजिक सशक्तीकरण एवं वृद्ध कल्याण का शुभारंभ किया।

बिष्टुपुर स्थित सिक्योरिटी क्लब हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों की मौजूदगी में इस पहल की शुरुआत हुई।

‘सेवा’ का उद्देश्य जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद एवं असहाय वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उचित सहयोग से जोड़ना है। संस्था का मानना है कि बुजुर्गों की जरूरत केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य, सुरक्षा, अपनापन और सामाजिक जुड़ाव की भी आवश्यकता होती है।

‘सेवा’ के माध्यम से वृद्ध स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक अकेलापन, आपातकालीन उपकरण, ऑनलाइन ठगी से बचाव, स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ने जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा।

फाउंडेशन के अनुसार, इस पहल का मूल उद्देश्य है कि जरूरतमंद बुजुर्ग अपनी किसी भी परेशानी के समय स्वयं को अकेला न महसूस करें और समाज का सहयोगी हाथ उन तक समय पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *