
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिले के झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भव्य मशाल जुलूस निकाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह जुलूस ब्लॉक मोड़ स्थित सहकारिता भवन परिसर से शुरू होकर साइडिंग बस स्टैंड होते हुए पावरगंज चौक पहुंचा, जहां आंदोलनकारियों ने एक सभा आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में 29 सितंबर को पूरे राज्य में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया है, जिसके बाद 30 सितंबर को ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया गया है।
आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की तर्ज पर झारखंड में भी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन दी जाए। इसके अलावा पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने, पहचान पत्र जारी करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
मशाल जुलूस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया और एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम नंदन साहू, हरि गोप, मनमोहन साहू, दशरथ साहू, तपेश्वर सिंह, आनंद कुमार साहू, जसमीता केरकेट्टा, छोटन लोहार, नसीम अंसारी, शाहिद अंसारी, शाहिद अहमद, मेराज आलम, सुभाष सिंह, भोला पाठक सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

