
- भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने दी जानकारी
रांची। वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल ने कार्डियेक केयर में हुई आधुनिक प्रगति, नई टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इलाज के महत्व की जानकारी दी। हॉस्पिटल में कार्डियेक स्पेशियलिस्ट्स ने बताया कि इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, स्ट्रक्चरल हार्ट केयर, रिद्म मैनेजमेंट और कार्डियेक सर्जरी द्वारा अब हार्ट की उन समस्याओं का इलाज भी आसान हो गया है, जो पारंपरिक कार्डियेक केयर द्वारा ठीक नहीं हो पाते थे।
डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट के रोग जटिल होते जा रहे हैं। इसलिए एडवांस्ड कार्डियेक केयर में भी तेजी से विकास जरूरी हो गया है। उम्र, डायबिटीज, हाईपरटेंशन, किडनी रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इलाज और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। जहां कुछ मरीजों को गंभीर ब्लॉकेज होता है, वहीं कुछ के वॉल्व में खराबी या स्ट्रक्चरल हार्ट समस्याएं होती हैं। लेकिन कार्डियेक साईंस में प्रगति की मदद से स्पेशियलिस्ट इस तरह के मामलों को ज्यादा व्यापक तरीके से संभालते हुए मरीज को उनकी व्यक्तिगत जरूरत के आधार पर कारगर इलाज प्रदान करने में समर्थ हुए हैं।
मीडिया से बात करते हुए, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. दीपक कुमार, कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. धनंजय कुमार, कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. रोहित कुमार और सीटीवीएस कंसल्टेंट डॉ. कुमार उज्ज्वल ने कहा कि आज कार्डियेक केयर का तरीका ‘सबके लिए एक ही इलाज’ वाली सोच से आगे बढ़ चुका है।
टेक्नोलॉजी में हुई प्रगति ने हमें दिल की गंभीर बीमारियों को अधिक विस्तार से समझने में समर्थ बनाया है, जिससे हम मरीज की उम्र, सेहत और बीमारी की गंभीरता के आधार पर उनका इलाज करते हैं। आधुनिक प्रगति ने इलाज के कई नए रास्ते खोले हैं, पर बीमारी की समय पर पहचान भी उतनी ही जरूरी है। लक्षणों को जल्दी पहचानकर और सही मेडिकल इलाज की मदद से हम समय पर और सही तरीके से इलाज शुरू कर सकते हैं।”
भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल में एडवांस्ड कार्डियेक केयर में एम-टीयर (मिट्राक्लिप), टावी, टेवर, कॉम्प्लेक्स सीटीओ पीसीआई, इंपेला-सपोर्टेड इंटरवेंशन, रोटब्लेटर, ऑर्बिटल एथेरेक्टॉमी, जीरो-कॉन्ट्रास्ट और जीरो-मेटल पीसीआई, लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन, कंडक्शन सिस्टम पेसिंग (सीएसपी), सीआरटी और एलओटी-सीआरटी जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं।
हॉस्पिटल ने बिहार और झारखंड में पहली बार इंपेला-सपोर्टेड कार्डियेक इंटरवेंशन भी किया है और पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा इंपेला प्रक्रियाएं की हैं, जो कॉम्प्लेक्स कार्डियेक इंटरवेंशन में मैकेनिकल सर्कुलेटरी सपोर्ट के बढ़ते इस्तेमाल को दिखाता है।
यह हॉस्पिटल जन्मजात हृदय दोष वाले बच्चों और वयस्कों के लिए मासूम धड़कन डिवाइस-क्लोजर कार्यक्रम भी चलाता है। यह प्रोग्राम बड़े हृदय दोष वाले मरीजों को भी उपलब्ध है, जो ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना डिवाइस-आधारित क्लोजर करा सकते हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

