
अफरोज आलम
कांके। कांके के हुसीर गांव निवासी सरवरी परवीन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पीजी उर्दू (सत्र 2024-26) में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल की है। विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में गुरुवार को राज्यपाल द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था।
सरवरी की सफलता के बाद शनिवार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अईनुल हक अंसारी ने सरवरी के घर जाकर उन्हें शॉल व बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
करीब दस वर्ष पूर्व उनके पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां असगरी खातून और तीन बहनें हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सरवरी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ हुसीर गांव का नाम रोशन किया है।
इस दौरान अईनुल हक अंसारी ने कहा कि सरवरी जैसी समाज के अन्य गरीब व जरुरतमंद विद्यार्थियों को यह भरोसा दिलाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।
इस अवसर पर हुसीर अंजुमन के सदर सुलेमान अंसारी, सेक्रेटरी नसीम अंसारी, नेसार अहमद, सरपंच अबूशमा, अली हसन अंसारी, साकिब अंसारी, सत्तार अंसारी, अब्दुल वाहिद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

