JSSC-CGL परीक्षा में धांधली : CID ने बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (CID), झारखंड द्वारा JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में हुई धांधली के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है। सीआईडी थाना कांड (संख्या 01/2025) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनु कुमार सिंह (पिता-अशोक कुमार सिंह) के रूप में हुई है। वह देवरिया, थाना-अवतार नगर, जिला-सारण (बिहार) का रहने वाला है।   आरोप है कि मनु कुमार सिंह ने JSSC-CGL परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया, जिसके दम पर कई अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हुए हैं।   इसके अलावा, न्यायिक अभिरक्षा में बंद दो अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। इनमें कुन्दन कुमार (पिता-रामलाल राम, निवासी-ग्राम-डुमरी, पोस्ट-नमोदाग, थाना-नौडीहा बाजार, जिला-पलामू) और समीर कुमार (पिता-स्व. प्रदीप कुमार, निवासी-ग्राम+थाना-बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह) शामिल हैं।

सीआईडी इस मामले में आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *