
रामगढ़। रामगढ़ के नई सराय स्थित सीसीएल के खान बचाव केंद्र में चल रही चार दिवसीय 40वीं क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता-2026 के तीसरे दिन विभिन्न बचाव एवं तकनीकी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद प्रतिभागी टीमों के उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना में कोई कमी नहीं आई। प्रतिकूल मौसम के बीच भी रेस्क्यू टीमों ने पूरे जोश, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी टीमों ने रेस्क्यू एवं रिकवरी, फर्स्ट एड और स्टैच्यूटरी टेस्ट सहित विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी स्पर्धाओं में भाग लिया। इन स्पर्धाओं के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुरूप बचाव कार्य करने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
विभिन्न स्पर्धाओं के दौरान प्रतिभागियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्धारित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अपनी पेशेवर क्षमता का परिचय दिया। विशेष रूप से रेस्क्यू एवं रिकवरी से जुड़ी गतिविधियों में टीमों के बीच बेहतर समन्वय, तत्परता और तकनीकी कौशल देखने को मिला।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए निदेशालय खान सुरक्षा और सीसीएल के विशेषज्ञ अधिकारियों को शामिल करते हुए गठित निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया जा रहा है। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निर्धारित मानकों एवं प्रक्रियाओं के आधार पर आकलन किया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्देश्य भूमिगत खदानों में संभावित दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान रेस्क्यू टीमों की तत्परता, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क, निर्णय क्षमता एवं व्यावसायिक कौशल को परखना और उन्हें निरंतर सुदृढ़ करना है।
इस प्रकार की प्रतियोगिताएं रेस्क्यू कर्मियों को वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता में सीसीएल के बरका-सयाल, बीएंडके, अरगड्डा, कुजू, हजारीबाग, ढोरी, कथारा, मगध-संघमित्रा, एन.के., आम्रपाली-चंद्रगुप्त एवं पिपरवार के साथ-साथ एनसीएल एवं जेएमएस (चूरी) की टीमें भी पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 24 सितंबर 2026 को विभिन्न गतिविधियों के उपरांत समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

