Jharkhand बिजली वितरण निगम लिमिटेड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखिए पूरी सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

जेबीवीएनएल ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 5 विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है।

इस संबंध में निगम मुख्यालय, अभियंत्रण भवन, धुर्वा, रांची से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार, कोकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची के विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार का स्थानांतरण चक्रधरपुर किया गया है। उन्हें चक्रधरपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया है।

वहीं, विद्युत कार्यपालक अभियंता (सीसी एंड आरएम), विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, मेदिनीनगर मोहम्मद शमशाद आलम का स्थानांतरण किया गया है।

उन्हें विद्युत कार्यपालक अभियंता (टीआरडब्ल्यू एंड स्टोर), विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।

टीआरडब्ल्यू एंड स्टोर, विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची के कार्यपालक अभियंता कफील अंसारी को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधुपुर में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा मधुपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रोहित मांझी का स्थानांतरण कर उन्हें कोकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता (सीसी एंड आरएम), विद्युत आपूर्ति क्षेत्र, धनबाद अभिषेक कुमार सिंह को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, छतरपुर में कार्यपालक अभियंता के रूप में पदस्थापित किया गया है।

अधिसूचना पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के हस्ताक्षर हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *