रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत लगा ब्लड डोनेशन कैम्प

अन्य राज्य देश सरोकार
Spread the love

जयपुर। अभातेयुप के निर्देशन में रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् ट्रस्ट, गंगाशहर ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन 23 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 तक आशीर्वाद भवन गंगाशहर में आयोजित किया। तेयुप गंगाशहर मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में 257 यूनिट ब्लड के साथ-साथ 32 जनों को SDP डोनेशन के लिए भी फिट किया गया। तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि रक्तदान शिविर में पहली बार 20-22 वर्ष के 32 बच्चों व कन्याओं ने पहली बार रक्तदान किया।

प्रायोजक परिवार जयचंदलाल पदम कुमार, जय कुमार दफ्तरी परिवार और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सेन्ट्रल जेल बीकानेर) निरंजन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लड बैंक पीबीएम के HOD एनएल महावर व उनकी पूरी टीम के सहयोग से यह कैंप हुआ।

इस अवसर पर सभा अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतन लाल संचेती, महिला मंडल से बिंदु छाजेड़, मीनाक्षी आंचलिया, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान मंत्री दीपक आंचलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, TPF अध्यक्ष रतनलाल छलाणी, जैन लूणकरण छाजेड, अमरचंद सोनी, किशन बैद, प्रकाश भंसाली, संजय चौरडिया, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, हनुमानमल रांका, मुकेश सोनी और उनकी टीम, श्रीमती सरिता नाहटा, जेठमल नाहटा, अभातेयुप साथी पीयूष लूणिया, ललित राखेचा, MBDD राज्य सहयोगी विजेन्द्र छाजेड़, MBDD प्रभारी कपिल नाहटा, सहप्रभारी पंकज आंचलिया की उपस्थिति रही।

अभातेयुप साथी MBDD राज्य सहयोगी, समन्वयक विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि अभातेयुप के निर्देशन में 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू, लूणकरणसर, जोरावरपुरा सहित बीकानेर के आसपास के क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। इन शिविरों में 1130 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। गंगाशहर में हुए रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

MBDD प्रभारी कपिल नाहटा ने बताया कि कैम्प की सारी व्यवस्थाओं में पवन छाजेड़, अरुण नाहटा, महावीर बोथरा, भरत सोनी, रोशन नाहटा, भरत गोलछा, महावीर फलोदिया, रोशन छाजेड़, रोहित बैद, रजनीश गोलछा, धनपत भंसाली, विपिन बोथरा, धर्मेन्द्र सामसुखा, संदीप रांका, संजय छाजेड़, वर्धमान चोपड़ा, मांगीलाल बोथरा, नरेश सिंगी, प्रवीण सामसुखा, जितेन्द्र सेठिया, गौतम चोपड़ा, विनीत बोथरा, चंचल चोपड़ा, ऋषभ लालाणी, ऋषभ संचेती, जितेन्द्र रांका, मयंक सेठिया, संगीत बोथरा, जितेश पारख, किशोर मण्डल से मयंक सिंगी, हर्षित नाहटा, कन्या मंडल, महिला मंडल आदि कार्यकर्ताओं का श्रम नियोजित हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *