
रांची। नामकुम अंचल कार्यालय के दाखिल-खारिज से जुड़े सरकारी दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कड़ी कार्रवाई की है। एसीबी रांची पुलिस स्टेशन में दर्ज कांड (संख्या 18/2026, दिनांक 26.08.2026) के तहत मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गई।
रांची जिले के नामकुम अंचल कार्यालय के दाखिल-खारिज वाद (संख्या 356R-27/2013-14) से संबंधित संपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को गायब कर दिया गया था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस प्राथमिकी में नामकुम अंचल के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। इनमें डॉ. श्वेता वर्मा (तत्कालीन अंचल अधिकारी), मनोज कुमार (तत्कालीन अंचल निरीक्षक), दीपक कुमार (तत्कालीन लिपिक) अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं।
अनुसंधान के दौरान साक्ष्य पाए जाने पर 22 सितंबर, 2026 को ब्यूरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तत्कालीन अंचल निरीक्षक मनोज कुमार दीक्षित (उम्र लगभग 65 वर्ष, पिता: स्व. महेश प्रसाद दीक्षित) और तत्कालीन लिपिक दीपक कुमार (उम्र लगभग 51 वर्ष, पिता: स्व. दिनेश प्रसाद) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सरकारी फाइलों से छेड़छाड़ और दस्तावेज गायब करने के इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

