पांच लाख रिश्वत लेते सीआईडी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा हत्थे

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

अंबाला। बड़ी खबर अंबाला से आई है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सीआईडी, हरियाणा में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ₹5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर नंबर 18, दिनांक 20.09.2026, धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है।

वाहनों को बिना रोक-टोक चलाने के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार कथित तौर पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को रोककर उनसे प्रति वाहन ₹10,000 प्रतिमाह रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह रकम वाहनों को यमुनानगर से करनाल तक बिना किसी हस्तक्षेप के चलने देने के एवज में मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किए जाने पर 19 सितंबर 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर ₹7,000 प्रति वाहन प्रतिमाह रिश्वत लेने पर सहमति जताई।

आरोप है कि आरोपी ने लगभग 70 वाहनों का विवरण नोट किया और इस आधार पर कुल ₹5 लाख प्रतिमाह रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की।

एसवी एंड एसीबी यूनिट कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को ₹5 लाख की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गई। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया।

एसवी एंड एसीबी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *