TTE ने महिला से मांगा टिकट, बचने के लिए उठाया ऐसा कदम, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश वायरल
Spread the love

नई दिल्ली। महिला ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रही थी। महिला से TTE ने टिकट मांगा। बचने के लिए महिला ने अजीबोगरीब कदम उठाया लिया। यह सारा वाक्‍या कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना 18 सितंबर को सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, चलती ट्रेन में एक महिला से जब TTE ने टिकट दिखाने को कहा, तब उसने टिकट दिखाने के बजाय कैश (नकद पैसे) ऑफर किए। खुद के भाई के भी TTE होने का दावा किया।

बहस के दौरान महिला ने अचानक अपने खुद के कपड़े फाड़ना शुरू कर दिया। वीडियो में वह यह कहती हुई सुनाई देती है, ‘ये मेरा कपड़ा छू रहा है यार’ और उसने TTE पर अनुचित व्यवहार एवं गलत तरीके से छूने का झूठा आरोप लगाया।

विवाद के दौरान महिला ने फोन पर अपने परिवार के किसी सदस्य से बात करते हुए TTE को गंभीर परिणाम भुगतने और अपने भाई के TTE से भी बड़े पद पर होने की धमकी दी। उसने खुद ही इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर कॉल करने की बात भी कही।

गनीमत यह रही कि TTE ने अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए पूरे विवाद का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला खुद अपने कपड़े फाड़ते हुए साफ नजर आ रही है।

ट्रेन से उतारे जाने के बाद रेलवे पुलिस और महिला पुलिस ने आरोपी महिला (जिसकी पहचान वीडियो में राधिका तिवारी के रूप में हुई है) से पूछताछ की है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं और वायरल वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है।

यह है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *