गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में मिले एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ

झारखंड
Spread the love

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के मेस में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पलामू-1 ने 17 सितंबर को मेस के रसोईघर और किचन स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया गया था।

इस निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट 19 सितंबर, 2026 को पलामू उपायुक्त को सौंप दी गई है। जांच में स्टोर रूम में खाद्य पदार्थों का रखरखाव सही तरीके से नहीं पाया गया। जांच टीम को कई एक्सपायर और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया।

रसोईघर और भोजन बनाने वाले स्थान पर साफ-सफाई का सख्त अभाव मिला। इसके अलावा, रसोईघर की खिड़कियों में मक्खी-मच्छरों से बचाव के लिए जाली भी नहीं लगी पाई गई।  

मेस संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इनमें भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट, रसोइयों एवं अन्य कर्मियों का वार्षिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान मेस से अरहर दाल, मिर्च पाउडर और चावल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेस संवेदक (ठेकेदार) को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सुधार के निर्देश दिए हैं।

विभाग का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *