सीसीएल : अब सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए मेडिकल बिल जमा करना और ट्रैक करना हुआ आसान

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए ‘सीपीआरएमएसई/एनई पोर्टल 2.0’ का शुभारंभ किया है। सीसीएल दरभंगा हाउस स्थित मंथन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और सीवीओ पंकज कुमार की मौजूदगी में इस पोर्टल को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया।

इस नए डिजिटल पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब सेवानिवृत्त कोल कर्मियों को अपने मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति (रिफंड) और जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे अपने सीपीआरएमएस पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए घर बैठे ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और साथ ही अपने क्लेम की स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।

सीएमडी ने बताया कि इस पोर्टल को सीसीएल की अपनी सिस्टम विभाग की टीम द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है। इसके विकास में पीआरबी, मेडिकल और वित्त विभाग ने आपस में बेहतर समन्वय किया है। इस इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था से न केवल कागजी कार्रवाई खत्म होगी, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच दावों के त्वरित निपटारे और कार्यों की निगरानी में पारदर्शिता भी आएगी।

संस्थान के महाप्रबंधक (सीसी एवं पीआर) आलोक कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सुविधाजनक व सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना नैतिक जिम्मेदारी है। यह पहल सीसीएल के डिजिटल बदलाव और कर्मचारी कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *