विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चौधराना बाजार स्थित प्रकाश इंटरप्राइजेज के गोदाम से 35 किलो नकली/सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।
विभाग की टीम ने पनीर को तत्काल जब्त कर नष्ट करा दिया। मामले में अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
यह कार्रवाई संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा-1 दीपश्री के नेतृत्व में की गयी। जांच के दौरान रंका मोड़ स्थित प्रकाश स्वीट, बसंती मिठाई एवं नमकीन, सूर्योदय शॉपी और फास्ट फूड कॉर्नर में रखे पनीर की भी जांच की गयी।
इसके अलावा मेन रोड स्थित मां वैष्णो स्वीट्स, काजू स्वीट्स, जायसवाल स्वीट्स, राज लक्ष्मी स्वीट्स और बनारसी स्वीट्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। प्राथमिक जांच में इन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री मानक के अनुरूप पायी गयी।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने बताया कि आगे भी खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान जारी रहेगा। विभिन्न दुकानों से पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच करायी जायेगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कारोबार नहीं करने की हिदायत दी।
लाइसेंसधारियों को अपने प्रतिष्ठान में लाइसेंस प्रदर्शित करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे सख्त कार्रवाई की जायेगी।
जांच अभियान में पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई दशरथ टोप्पो, आरक्षी विवेकानंद तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

