‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रांची पूर्वी जिला में रक्तदान शिविर आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रांची पूर्वी जिला द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो, कार्यक्रम संयोजक अमित चरण, विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 164 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

राज्यसभा सांसद सह भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह शिविर सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने वाला है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *