तंजानिया के खनिज मंत्रालय के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने देखा ‘उन्नत कृषि’ मॉडल

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। तंजानिया के खनिज मंत्रालय के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (IICM) में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ‘उन्नत कृषि’ परियोजना का एक्सपोजर विजिट किया।

प्रतिनिधिमंडल को परियोजना के उद्देश्य, प्रमुख घटकों एवं किसानों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान ICT एवं IoT आधारित आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से हो रही डेटा आधारित खेती को समझाया गया। ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम और कृषि ड्रोन तकनीक का लाइव डेमोन्स्ट्रेशन भी दिखाया गया।

इस अवसर पर सीसीएल सीएसआर परियोजना प्रबंधक जॉन बोदरा, निघि समृद्धि फाउंडेशन की एग्रोनॉमिस्ट चंचल कच्छप, स्मार्ट फार्मर सुखदेव उरांव, घुमेश्वर उरांवत,राजेश उरांव, सोमरा उरांव, सीमा देवी, उषा देवी एवं मुन्नी गाड़ी सहित अन्य किसान एवं परियोजना टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीक आधारित खेती, कृषि उत्पादकता एवं किसानों को होने वाले लाभों में विशेष रुचि दिखाई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने परियोजना टीम एवं किसानों के साथ संवाद किया। कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।

उन्होंने तंजानिया में भी इस प्रकार की आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में रुचि व्यक्त की। यह विजिट तकनीकी ज्ञान, अनुभव एवं कृषि क्षेत्र में संभावित सहयोग के आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *