बोडेया दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, पुराने पदधारियों पर जताया भरोसा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • विनय नारायण तिवारी अध्यक्ष और मनोज नारायण तिवारी बने सचिव

अफरोज आलम

कांके। बोडेया दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर बुधवार को समिति की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया।

वर्ष 2025 में समिति की कुल आय 4,51,157 रुपये और व्यय 4,27,003 रुपये रहा। इस तरह वर्ष 2025-26 के लिए 24,154 रुपये की बचत दर्ज की गई।

आय-व्यय की संपुष्टि के बाद पुरानी समिति को भंग कर वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से विनय नारायण तिवारी को अध्यक्ष, मनोज नारायण तिवारी को सचिव और अभय नारायण तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

राकेश नारायण तिवारी व पवन नारायण तिवारी को उपाध्यक्ष, बिजय भूषण तिवारी व अतुल नारायण तिवारी को सह सचिव और सौरभ नारायण तिवारी व रोहन तिवारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

संरक्षक के रूप में अजय मिश्र, गोविन्द तिवारी और सुधांशु नारायण तिवारी को मनोनीत किया गया। पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी नितिश नारायण एमएमतिवारी (सोनू) को सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों में मनोहर नारायण तिवारी, प्रेम तिवारी, प्रवीण सिन्हा, अजय नारायण तिवारी, मनीष तिवारी मेहुल, शिवमुनी ठाकुर, सुकेश नारायण तिवारी, आकाश नारायण तिवारी शामिल हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *