रांची। आईआईएम रांची के राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्थान में 28 सितंबर 2026 तक चलने वाले ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि फ़िल्म ‘ह्यूमनस इन द लूप’ के लेखक एवं निर्देशक अरण्य सहाय, कार्यकारी निर्माता बीजू टोप्पो और अभिनेता अनुराग लुगुन उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र में स्वागत करते हुए कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यम ने कहा कि भाषा केवल संचार का माध्यम नहीं है। भाषा से कविता, कहानी और किस्से बनते हैं, जो लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवंत रहते हैं।
संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी दिवस को केवल एक सांकेतिक दिवस के रूप में नहीं मनाया जाना चाहिए। भारत में भाषाओं की समृद्ध विविधता है, इसलिए हमें केवल एक भाषा तक सीमित नहीं रहना है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए 74 मिनट की फ़िल्म ‘ह्यूमनस इन द लूप’ की विशेष स्क्रीनिंग की गई। आदिवासी परिवेश पर आधारित यह फ़िल्म दर्शाती है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस आधुनिक दौर में लोग किस प्रकार अपनी मानवीय संवेदनाओं का उपयोग अलग-अलग कार्यों में करते हैं। फ़िल्म के बाद परिचर्चा आयोजित की गई।
इस अवसर पर संस्थान के डीन, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन एंड कंसल्टिंग (ईईसी), प्रो. अमित सचान, प्राध्यापक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वहीं, ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दूसरे दिन 15 सितम्बर को मुख्य वक्ता के रूप में बिग बॉस में सूत्रधार की आवाज़, अभिनेता, कम्युनिकेशन एवं वॉइस कोच, वक्ता एवं कहानीकार विजय विक्रम सिंह संस्थान में उपस्थित रहेंगे। श्री विजय “सिनेमा, समयचक्र और हिंदी” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

