श्रीलंका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप, मैदान में पाकिस्‍तान की हुई बेइज्‍जती, जानें वजह, देखें वीडियो

दुनिया खेल
Spread the love

दुबई। दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद मैदान में पाकिस्‍तान की जबरदस्‍त बेइज्‍जती हुई।

एशियाई क्रिकेट परिषद के पाकिस्तान के गृह मंत्री अध्यक्ष मोहसिन नकवी है। वे PCB अध्यक्ष भी हैं। वे पोडियम पर ट्रॉफी देने के लिए खड़े थे। भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। 

जब उप-कप्तान स्मृति मंधाना और अन्य खिलाड़ी मैदान पर आईं और पोडियम पर मोहसिन नकवी को देखा, तब वे ट्रॉफी स्वीकार न करने के फैसले के तहत वापस ड्रेसिंग रूम में चली गईं। प्रेजेंटेशन सेरेमनी लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। 

बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि बोर्ड ने सुरक्षा और देश के रुख को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था। भारत ने एसीसी के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी दिलवाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद भारतीय टीम बिना ट्रॉफी लिए मैदान से चली गई। 

सितंबर, 2025 में भी जब भारत की पुरुष टीम ने एशिया कप जीता था, तब भी सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। महिला टीम ने उसी स्टैंड का समर्थन करते हुए यह कदम उठाया।

मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि यह बीसीसीआई द्वारा लिया गया एक आधिकारिक रुख है। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि हम एशिया कप 2026 के चैंपियन बने हैं। हमें अपनी टीम पर गर्व है।

यह है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *