श्रीकृष्ण भगवान की सामूहिक छठी में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • छप्पन भोग से सजाए गए लड्डू गोपाल
  • भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

रांची। रातू रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में रविवार को श्रीकृष्ण भगवान की सामूहिक छठी धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्त अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल को आकर्षक रूप से सजाकर शाम 4 बजे मंदिर परिसर में लेकर पहुंचे। लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें विशेष रूप से छप्पन भोग अर्पित किया गया। लड्डू गोपाल के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में दुर्गा जागरण मंडली के पवन मनुजा, केसर पपनेजा और स्त्री सत्संग की ज्योति अरोड़ा, कौशल्या देवी एवं अन्य कलाकारों ने भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

“वृंदावन के ओ बांके बिहारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी…”, “चलो रे मन श्री वृंदावन धाम, रटेंगे राधे-राधे नाम…”, “जिसने मेरा दिल लूटा, वो तो बांके बिहारी है…” तथा “वृंदावन की इन कुंज गलिन में खुशबू बिहारी जी की आती है…” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

भजन-कीर्तन के बाद लड्डू गोपाल की विधिवत आरती एवं अरदास की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान की सामूहिक छठी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। उन्होंने कहा कि लड्डू गोपाल के दर्शन एवं भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान नंद किशोर अरोड़ा, मुखी राधेश्याम किंगर, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसूजा, केसर पपनेजा, हरीश अरोड़ा, किशोरी मुंजाल, चुन्नीलाल पपनेजा, चन्दन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश मनुजा, प्रवीण घई, विशाल अरोड़ा, कमल घई, नरेश खत्री, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, पवन मनुजा, सुनील कटारिया, पवन पपनेजा, अनिल मुंजाल, निखिल घई, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, रौनक मिड्ढा, विकास घई, ललित किंगर योगदान रहा।

इसके अतिरिक्‍त सुशील गेरा, संजय पपनेजा, विनोद किंगर, देवराज मनुजा, मुकेश मुंजाल, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा, राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी मुंजाल, ज्योति अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, बबीता पपनेजा, सिम्मी पपनेजा, संगीता मिड्ढा, रूबी अरोड़ा, निशा पपनेजा, कामना खत्री, निशा तलेजा, पूजा जसूजा, रेखा घई, रश्मि काठपाल, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता विज, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, हेमा मुंजाल, पिंकी तलेजा, छाया पपनेजा समेत अन्य श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी रही।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *