कवलदाग जंगल में पिस्तौल के बल पर बाइक लूटकर तीन नकाबपोश अपराधी फरार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर कवलदाग जंगल के समीप रविवार को तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर एक बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भवनाथपुर की ओर फरार हो गये। लूटी गयी बाइक (जेएच 14 एम 3766) बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

लूट के शिकार केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा उर्फ मूना विश्वकर्मा ने बताया कि वह टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। रविवार को चौबे मझिगवां में काम समाप्त करने के बाद वह गांव के ही हेल्पर प्रवेश साह, पिता (स्व. श्यामबिहारी साह) के साथ बाइक से भवनाथपुर निवासी मंजर अंसारी के घर काम करने जा रहा था। इसी दौरान कवलदाग जंगल में लघुशंका के लिए उसने बाइक रोकी।

इसी बीच बुलेट बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। भवनाथपुर, खरौंधी व श्रीबंशीधर नगर की दूरी पूछी। जानकारी लेने के बाद तीनों वहां से आगे निकल गये। कुछ देर बाद जब अखिलेश और प्रवेश बाइक से आगे बढ़े, तो पीछे से आये उन्हीं अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारने का प्रयास किया। हालांकि दोनों गिरने से बाल-बाल बच गये। इसके बाद दो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की। पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक लूट ली। घटना के बाद तीनों अपराधी भवनाथपुर की ओर फरार हो गये।

घटना के बाद अखिलेश ने दूरभाष से भवनाथपुर निवासी मंजर अंसारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, केतार थाना प्रभारी अरुण रवानी तथा हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

पीड़ित ने हरिहरपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि तीन नकाबपोश अपराधियों द्वारा पिस्तौल के बल पर बाइक लूटने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *