सीएमपीडीआई और जेजीएमटीआरटीसी के बीच एमओए

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई ने झारखंड गवर्नमेंट मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजीएमटीआरटीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (एचआर/सीएसआर) संजय कडम्बार और जेजीएमटीआरटीसी के प्राधानाचार्य महेश कुमार गुप्ता ने औपचारिक रूप से इस एमओए पर हस्ताक्षर किए।

झारखंड के वंचित बेरोजगार और अर्द्धरोजगार वाले युवाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में झारखंड सरकार के ‘मिनी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजीएमटीआरटीसी) के साथ एक एमओए पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते ज्ञापन के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान झारखंड राज्य के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और लातेहार जिलों के कुल 100 युवाओं को ‘टूल एंड डाई मेकर’ और ‘सोलर पैनल इंस्टालेशन एवं मेंटेनेंस’ यथा ट्रेडों में जूनियर टेक्नीशियन की आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।

इस सीएसआर पहल से खास तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिला वर्ग की अभ्यर्थी लाभान्वित होंगे। उन्हें उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तकनीकी कौशल से लैस किया जाएगा, ताकि उनकी रोजगार पाने की क्षमता में वृद्धि हो सके। वे सतत् आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हों।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *