IMD ने 13 सितंबर तक के लिए जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 सितंबर, 2026 तक के लिए देश भर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र, गुजरात से यूपी तक फैली ट्रफ रेखा, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से देश के अधिकांश राज्यों में व्यापक बारिश, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत

भारी बारिश का अलर्ट : 8 सितंबर को ईस्ट यूपी और 10 से 13 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में 8 से 13 सितंबर के दौरान अधिकांश दिनों में हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश होगी।

पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भारत

भारी बारिश व आंधी : बिहार (8-10 सिंतबर), ओडिशा (8-9 व 11 सितंबर), झारखंड (9 और 10 सितंबर), असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में 8 से 13 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में भारी बारिश होगी।

बिहार, अंडमान-निकोबार, झारखंड और ओडिशा में 30-50 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

मध्य भारत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 8 से 13 सितंबर के दौरान मध्यम से काफी व्यापक बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ (9-13 सितंबर) और पूर्वी मध्य प्रदेश (8-11 सितंबर) में भारी बारिश का अनुमान है।

पश्चिम व दक्षिण भारत

कोकण व गोवा में 8 से 13 सितंबर तक लगातार व्यापक बारिश जारी रहेगी।

केरल में 10 से 12 सितंबर के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। तेलंगाना में 8 से 9 सितंबर तक तेज सतही हवाएं (30-50 किमी/घंटे) चलेंगी।

ये है विशेष चेतावनी

गर्मी और उमस : केरल और माहे में 8 से 9 सितंबर के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

मछुआरों के लिए चेतावनी : अरब सागर: सोमालिया तट, ओमान तट और उससे सटे मध्य-पश्चिम अरब सागर में 10 से 12 सितंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी : 9 सितंबर को केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु तट और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास तेज हवाओं के कारण समुद्र में सतर्कता बरतने की सलाह है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *