Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 8 सितंबर, 2026 का राशिफल

मेष

व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृष

आर्थिक मामलों में तकदीर साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी की आशंका है।

मिथुन

हो सकता है जब आपको जरूरत होगी, तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति मदद कर सकता है। विवाद नहीं करें।

कर्क

युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें, चालाक दोस्त उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं।

सिंह

कारोबार में सफलता मिलेगी। सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण खुलकर खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या

आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला

अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है। एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक

निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है। उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु

जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं। तभी अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश करें।

मकर

असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे। आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ

अतीत और भविष्य की योजनाओं में ना डूबकर वर्तमान में रहें। हर लम्हे का आनंद उठाएं। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं।

मीन

व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *