दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, अध्‍यक्ष बने सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय, सड़की परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामनरेश पांडेय ने की। इसमें दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने पूजा पंडाल की मजबूती, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया।

पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, नंदू प्रसाद गुप्ता, बसंत चंद्रवंशी, तपेश्वर चौधरी, उप सचिव विजय प्रकाश विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष रोशन लाल श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष अवधेश प्रसाद गुप्ता।

प्रधान व्यवस्थापक अंबिका पाल, व्यवस्थापक मंडल संजय मेहता, जोखन पासवान, सरजू पासवान, अयोध्या वर्मा, रमेश प्रसाद गुप्ता, अर्जुन पासवान, जयप्रकाश बैठा, कमलेश सिंह, कामेश्वर मेहता, रामचंद्र चंद्रवंशी, अकलू विश्वकर्मा सहित अन्य का भी नाम शामिल है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सड़की की दुर्गा पूजा आस्था और एकता का प्रतीक है। इस बार पूजा को और अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *