अभिषेक शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रचा इतिहास

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्‍होंने भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मैच में मात्र 54 गेंदों में 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

अभिषेक ने अपनी इस पारी में 13 छक्के और 7 चौके लगाए, यानी अकेले बाउंड्री के जरिए 106 रन बटोरे।

इस मुकाबले में अभिषेक ने मात्र 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक है।

भारत के लिए टी20 में सर्वोच्च स्कोर

135 रन : अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड, 2025)
126 रन : शुभमन गिल
123 रन :– रुतुराज गायकवाड़

अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल छह भारतीय बल्लेबाजों (अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली-122, रोहित शर्मा-121, और तिलक वर्मा- 120) ने एक पारी में 120 से अधिक रन बनाने का गौरव हासिल किया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *