रांची। झारखंड चैंबर के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर, 2026 को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। चुनाव समिति के को-चेयरमेन पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में फेडरेशन के 21 कार्यकारिणी सदस्यों एवं 3 प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चैंबर से 81 सम्बद्ध संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कोल्हान में 115, कोयलांचल में 149, नार्थ छोटानागपुर में 97, पलामू में 100, संताल परगना में 68 और साउथ छोटानागपुर प्रमंडल में 59 मतदाता हैं।
चुनावी प्रक्रिया में वही सदस्य भाग ले सकेंगे, जिनका वित्तीय वर्ष 2026-27 का सदस्यता शुल्क बकाया नहीं है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे चुनाव से पूर्व अपने सदस्यता शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कर लें। मतदान स्थल पर भी शुल्क भुगतान के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर द्वारा जारी मतदाता क्रमांक एवं काउंटर नंबर मतदान से पूर्व ही सदस्यों को एसएमएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा, जिससे मतदान के दिन वोटिंग स्लिप खोजने में सदस्यों को परेशानी नहीं हो। वोटिंग स्लिप के साथ फूड कूपन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान क्षेत्र में 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
मतदान के लिए लगाए गए सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि मतदाता 21 से कम अथवा 21 से अधिक उम्मीदवारों का चयन नहीं कर सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी फोटो भी प्रदर्शित होगी, ताकि मतदाता उम्मीदवार की पहचान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान कर सकें।
चुनाव चेयरमेन अंचल किंगर ने कहा कि झारखंड चैंबर से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से राज्य के करीब 10 लाख व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग जुड़े हुए हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश के व्यवसायी समाज में उत्साह का माहौल है। चुनाव समिति पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी कहा कि संस्था की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर चैंबर भवन में आयोजित होगी। इसके अगले दिन, 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में नए सत्र की कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव होगा। चुनाव समिति के सदस्य ललित केडिया ने भी चुनावी प्रक्रिया एवं तैयारियों से संबंधित जानकारी दी। मौके पर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा भी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

