स्थायी आजीविका अपनाने की यात्रा जानी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने

झारखंड
Spread the love

  • जिले के कुडू प्रखंड के चिरी गांव का दौरा किया

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चिरी गांव में आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत एक विशेष क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेरिका स्थित लाइवलीहुड इम्पैक्ट फंड की प्रतिनिधि सुश्री सामंथा कार्टर एवं सुश्री क्रिस्टीना मेंडोजा मोरा ने गांव का दौरा कर लाभुक महिलाओं से संवाद स्थापित किया।

इस भ्रमण में द/नज एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रतिनिधि श्रीकांत, संजय, उदित एवं अमिताभ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में आयोजित पीजेएए लाभुक दीदियों की एक जीवंत लघु समूह बैठक का अवलोकन किया, जिसका संचालन नवजीवन सखी द्वारा किया गया।

बैठक में महिलाओं ने देशी शराब निर्माण एवं बिक्री जैसे पारंपरिक व्यवसाय को छोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका अपनाने की अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की। नारी जागृति साथियों ने प्रतिनिधिमंडल को पीजेएए के विभिन्न चरणों जैसे लाभुकों की पहचान, बेसलाइन सर्वेक्षण, आजीविका योजना तैयार करना, ब्याज मुक्त ऋण वितरण, सरकारी योजनाओं से जोड़ना, पीजेएए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से निगरानी एवं अभिलेख संधारण की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रतिनिधिमंडल ने लाभुक महिलाओं के घरों एवं आजीविका गतिविधियों का भी भ्रमण किया। इस दौरान लाभुक सरस्वती कुमारी ने बताया कि उन्हें पीजेएए के तहत ₹20,000 का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त हुआ, जिसकी सहायता से उन्होंने अपने गांव में नाश्ता दुकान की शुरुआत की। वर्तमान में यह दुकान उनके परिवार के लिए नियमित आय का स्रोत बन चुकी है। उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

इसी प्रकार लाभुक बबीता देवी ने बताया कि उन्होंने पीजेएए से प्राप्त ₹25,000 के ब्याज मुक्त ऋण से गांव में एक किराना दुकान स्थापित की है। दुकान से होने वाली आय के माध्यम से वे परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही हैं तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। दोनों महिलाओं ने अपने उद्यम संचालन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पीजेएए ने उन्हें नई पहचान, आत्मविश्वास एवं सम्मानजनक आजीविका प्रदान की है।

मौके पर कूडू प्रखंड के जेएसएलपीएस कर्मी, बीपीओ व्यास यादव, टीएसओ विवेक कुमार गौतम, सीसी अरुण कुमार महतो, यदु राम, मकबूल, एफटीसी बिशेश्वर सिंह, सुग्रीव साव, गौरव, मेघा सहित नवजीवन सखी कैडर एवं लाभुक मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *