पिता ने की 17 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या, खुद पहुंचा थाने, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एकता थाना क्षेत्र के पचगईं खेड़ा गांव में ऑनर किलिंग की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी की सोते समय गला दबाकर और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मृतका की पहचान 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लक्ष्मी (17) के रूप में हुई है। आरोपी पिता चंद्रवीर गांव में ही सीमेंट की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे लक्ष्मी अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थी।

इसी दौरान चंद्रवीर ने पहले उसका गला घोंटा और फिर पास में रखे धारदार हथियार (बांके) से उसकी गर्दन और सिर के पिछले हिस्से पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद चंद्रवीर सीधे एकता थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी बेटी को मार डाला है।

पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी का गांव के ही एक पड़ोसी युवक के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव और विवाद चल रहा था।

1 सितंबर को विवाद के बाद लक्ष्मी अचानक घर से चली गई थी, जिसके बाद चंद्रवीर ने थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

2 सितंबर को लक्ष्मी वापस घर लौट आई। थाने में बयान दिया कि वह पारिवारिक कहासुनी के बाद खुद अपनी मर्जी से गई थी और वापस आ गई है।

घर लौटने के बाद से ही पिता चंद्रवीर काफी गुस्से और तनाव में था, जिसके चलते उसने शुक्रवार शाम इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पचगईं खेड़ा स्थित मकान में पहुंची, जहां लक्ष्मी का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है।

एसीपी यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि आरोपी चंद्रवीर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *