सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

  • प्रतियोगिता में 189 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं

रांची। सीसीएल की तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम, खेलगांव में 3 सितंबर, 2026 को हुआ। 5 सितंबर तक आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन अतिथि निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निदेशक (वित्त) ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम वर्क की भावना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि हमें विश्वास है इस प्रतियोगिता के माध्यम से सीसीएल की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतर-कंपनी स्तर पर सीसीएल का नाम रोशन करेंगी।

प्रतियोगिता में 189 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पुरुष, महिला एवं वेटरन (पुरुष) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में ओपन सिंगल्स, ओपन डबल्स एवं टीम चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। वेटरन वर्ग में ओपन सिंगल्स एवं ओपन डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत टीम चैंपियनशिप में बरका-सयाल एवं मुख्यालय की टीमों ने बेहतरीन तालमेल, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के वेटरन वर्ग के मुकाबलों में हर्ष नाथ मिश्र एवं पवन कुमार मिश्रा ने अपने अनुभव और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन मुकाबले में दोनों ने 21-18, 15-21 एवं 21-16 के स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस टीम मुकाबलों में मुख्यालय एवं हजारीबाग की टीमों ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।

आगामी 4 एवं 5 सितंबर को भी प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे, जिसमें खिलाड़ी जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतिष्ठित अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों से खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इनमें आम्रपाली-चंद्रगुप्त, राजहरा, रजरप्पा, गिरिडीह, कुजू, अरगडा, बीएंडके, मगध-संघमित्रा, बरका-सयाल, सीएचआर, ढोरी, मुख्यालय, कथारा, हजारीबाग, एनके, सीआरएस बरकाकाना, पिपरवार एवं एमआरएस रामगढ़ शामिल हैं।

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों को आगामी कोल इंडिया लिमिटेड अंतर-कंपनी प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। सीआईएल अंतर-कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता नवंबर 2026, जबकि सीआईएल अंतर-कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *