- दिन-रात जारी है बालू का कारोबार
लोहरदगा। जिले में इन दिनों बालू की धुलाई और अवैध कारोबार का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन के उजाले से लेकर देर शाम तक बालू की धुलाई का काम धड़ल्ले से जारी है। एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू की धुलाई और भंडारण से जुड़े कार्य कई स्थानों पर खुलेआम किए जा रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बालू कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। बताया जाता है कि जिले में हो रहे अवैध उत्खनन को देखने वाले जिला खनन पदाधिकारी भी जिले से गायब हैं।
एक ओर जहां बालू के कारोबार से जुड़े लोगों पर मनमानी के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को निर्माण कार्य के लिए बालू उपलब्ध कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू मिल भी रही है तो कई बार मुंहमांगी कीमत चुकानी पड़ रही है।
शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली और पीसीसी ढलाई जैसे विकास कार्य भी चल रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों के लिए बालू की मांग लगातार बनी हुई है। बावजूद इसके आम उपभोक्ताओं को उचित दर पर बालू नहीं मिल पाना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं खनन विभाग से जिले में बालू के उठाव, परिवहन, भंडारण और धुलाई से जुड़े कार्यों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वैध तरीके से बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

