सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। मां तारा ग्रीन सिटी ईचापीड़ी और सुतियांबे के डहचटोली जमीन की जांच शुरु हो गई है। संजू देवी ने मां तारा ग्रीन सिटी संचालक पर जबरन जमीन बेचने का दबाव बना कर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कांके अंचल अधिकारी और उप प्रमुख को आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी।
उप प्रमुख अंजय बैठा ने इस मामले की जांच कराने के लिए अंचल अधिकारी और रांची उपायुक्त से मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सितंबर को कांके प्रखंड के राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार, अमीन जितेन्द्र साहू और ललित कुमार मां तारा ग्रीन सीटी व सुतियांबे गांव के डहुटोली पहुंचे। पीड़ित किसानों से बात कर जांच शुरु की।
मौके पर पीड़िता संजू देवी के अलावा दर्जनों की संख्या में पीड़ित किसान मौजूद रहें। मां तारा ग्रीन सिटी के संचालक पर आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन कंपनी से नहीं बेच रहे हैं। उनकी जमीनों की घेराबंदी कर खेतों तक जाने का रास्ता बंद कर दिया जा रहा है।
जिस गैरमजरुवा जमीन से हो कर किसान खेतों तक पहुंचते थे, उसे भी कंपनी ने बंद करवा दिया है। इतना ही नहीं, जिस पुलिया से होकर किसानों के खेतों तक पानी जाता है उसके बहाव को भी चारदिवारी कर बंद कर दिया गया है। इससे किसानों के खेत में लगे धान की फसल को पानी की कमी के कारण नुकसान पहुंचने लगा है।
इस पूरे मामले में मां तारा ग्रीन सिटी के संचालक रोहित राज सिंघानिया का पक्ष लेने के लिए उनसे उनके फोन नम्बर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

