जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिले शिक्षक संघ के पदधारी, इन मुद्दाें पर की चर्चा

झारखंड
Spread the love

पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू जिला महासचिव अमरेश कुमार सिंह व वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से 2 सितंबर को मुलाक़ात की। उसने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लंबी बातचीत की। साथ ही, पूर्व घोषित कई अवकाश में संसोधन की मांग की।

संघ ने आगामी पर्वों यथा जीवित पुत्रिका (3 अक्‍टूबर, 2026 ‘शनिवार’), विजयादशमी (21 अक्‍टूबर, 2026 ‘बुधवार’), भैया दूज (10 नवंबर, 2026 ‘मंगलवार’), छठ महापर्व (खीर भोजन 14 नवंबर, 2026 शनिवार) शीतकालीन अवकाश (26 दिसंबर, 2026 ‘शनिवार’) को घोषित अवकाश में अपेक्षित संशोधित करने की मांग की।

संघ ने इसे शिक्षकों के भावनाओं के अनुरुप बताया। मांग से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सकरात्मक आश्वासन दिया। कहा कि इसपर त्वरित पहल की जायेगी।

इसके अतिरिक्त सहायक आचार्यों के वर्ष 2025-26 के बकाये वेतन का भुगतान आदेश सभी डीडीओ के नाम अविलंब निर्गत करने की मांग की गयी। इसपर डीएसई ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पत्र निर्गत हो जायेगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *