रांची। सीसीएल के अर्पिता महिला मंडल ने 32 जरूरतमंदों को सब्जी और चाट के ठेले दिए। यह पहल मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और उपाध्यक्ष सहित मुख्यालय एवं सभी 15 महिला समितियों के सक्रिय सहयोग से 2 सितंबर को आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान 32 चयनित जरूरतमंद लाभार्थियों को सब्जी के ठेले एवं चाट के ठेले प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य लाभार्थियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें।
स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ अर्पिता महिला मंडल द्वारा लाभार्थियों को तत्काल सहायता भी प्रदान की गई। इस क्रम में किराना सामग्री से भरे बैग एवं खाद्य पैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को केवल तत्काल सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाना है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यवसाय भी किसी परिवार के लिए स्थायी आजीविका और बेहतर भविष्य का आधार बन सकता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

