
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सबिला खातून के रूप में हुई है, जिनका शव शनिवार को उनके ही घर के शौचालय (टॉयलेट) में पड़ा मिला। घटना के बाद से महिला का पति मोहम्मद लालबाबू और उनका छोटा बच्चा लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
भाई ने दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहन सबिला का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व मोहम्मद लालबाबू के साथ हुआ था। शादी के बाद से दोनों प्रह्लादपुर बांगर गांव में रह रहे थे।

शनिवार को जब मोहम्मद गुलाब अपनी बहन के घर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि सबिला बाथरूम में मृत पड़ी हुई थी। घर पर ना तो उनका देवर मौजूद था और ना ही बच्चा।
कार्रवाई और छानबीन
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शाहबाद डेयरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों (हत्या या कोई अन्य वजह) का पता चल सके।
पति और बच्चे की तलाश
पुलिस की कई टीमें फरार पति मोहम्मद लालबाबू और बच्चे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दंपति के बीच कोई विवाद तो नहीं था।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

