थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने की खुदकुशी, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा ये

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह (57) ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सूर्य प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ कटरा पानी टंकी के पास उतरे। आराम करने की बात कहकर सरकारी आवास चले गए। उन्होंने अपने हमराहियों को सिविल लाइंस चौकी पर रुकने के लिए कहा। 

तीन-चार घंटे बीत जाने के बाद जब थाने और सहयोगियों की तरफ से उन्हें फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।  उनके साथ रह रहे सब-इंस्पेक्टर जब शाम को कमरे पर पहुंचे, तब दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सूर्य प्रकाश सिंह का शव पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना से पहले सूर्य प्रकाश सिंह ने अपने पर्सनल व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था-‘धन सम्पदा भी आवश्यक है, परन्तु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं’।

सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र (भीलमपुर छपरा) के रहने वाले थे। वे 1991 में उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे और 2014-15 में पदोन्नत होकर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बने थे।

हाल ही, में उनका तबादला सिद्धार्थनगर से बस्ती हुआ था, जहां लगभग चार महीने पहले उन्हें एसपी पीआरओ के पद से वाल्टरगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। 

पुलिस फिलहाल उनके व्हाट्सऐप स्टेटस, कॉल डिटेल और पारिवारिक/मानसिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *