विधायक ने मेराल थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा के मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विधायक ने 29 अगस्त, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजा है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि विष्णुकांत 10 मार्च, 2024 से मेराल थाना में पदस्थापित हैं। पत्र में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि पद और प्रभाव का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अवैध राशि की वसूली की जाती है।

पत्र में बालू परिवहन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने दावा किया है कि मेराल क्षेत्र में बालू परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों से कथित रूप से नियमित राशि की वसूली की जाती है। बालू की कालाबाजारी को संरक्षण दिए जाने की शिकायतें हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए बालू ले जाने वाले लोगों के वाहनों को पकड़कर कार्रवाई का भय दिखाते हुए कथित वसूली का भी आरोप लगाया गया है।

वहीं वाहन जांच के दौरान नियमानुसार चालान अथवा कार्रवाई करने के बजाय कथित रूप से नकद राशि लेकर वाहनों को छोड़ने का आरोप भी पत्र में लगाया गया है। विधायक ने कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

विधायक ने थाना प्रभारी के पदस्थापन काल के दौरान कथित रूप से अर्जित चल-अचल संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की है। पत्र में बैंक खातों, लेन-देन, निवेश, जमीन, मकान, वाहनों और अन्य परिसंपत्तियों की जांच आय के ज्ञात स्रोतों के अनुरूप कराने का आग्रह किया गया है। साथ ही आयकर और भ्रष्टाचार निरोधक मानकों के तहत संपत्ति की जांच की मांग की गयी है।

पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), सीआईडी, झारखंड के पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग झारखंड, पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक और गढ़वा के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गयी है। आरोपों पर संबंधित पुलिस अधिकारी या विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *