
- रोटरी क्लब ने जागरुकता सत्र किया आयोजित
रांची। डिजिटल तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है। इसके साथ साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। एक गलत क्लिक, संदिग्ध लिंक पर भरोसा या जल्दबाजी में निजी जानकारी साझा करना किसी को भी साइबर ठगी का शिकार बना सकता है। इसी को लेकर रोटरी क्लब ऑफ रांची ने गुरुवार शाम फेलोशिप मीटिंग की। इसमें साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरुकता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।
“थिंक बिफोर यू क्लिक” विषय पर आयोजित सत्र को 366पीआई कंसल्टिंग और फ्लो कार्ड के सीईओ अमितेश आनंद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने या ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है।

क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा हर व्यक्ति की जरूरत बन गई है। छोटी-सी लापरवाही से बड़ी आर्थिक और व्यक्तिगत क्षति हो सकती है। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण राजगढ़िया ने धन्यवाद करते हुए कहा कि साइबर खतरों के बीच यह जागरूकता सत्र सदस्यों के लिए काफी उपयोगी रहा।
कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर, सचिव शालिनी सिंघानिया, भंडारी लाल, शाहिद पाल, मुकेश तनेजा, सुमित अग्रवाल, एनके मखीजा, अनुराग गुप्ता, पवन जायसवाल, डॉ. अनिल पांडेय, रमेश धरनिधरका, अजय साबु, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. विनय ढांढनिया, अतुल अग्रवाल, मनोहर लाल, विनोद कुमार, डॉ. सतीश मिढ़ा, कनिका मल्होत्रा, शिखा गुप्ता, हर्मिंदर सिंह, प्रकाश सरावगी, गौरव प्रशांत, डॉ. अनंत कुमार, जशदीप सिंह और गिरीश अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

