
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के कुछ हफ्तों बाद से ही लड़के की तबीयत लगातार रहने लगी। उसे बहुत ज्यादा नींद आने लगी। शक होने पर युवक ने इसे जानने की रणनीति बनाई। फिर उसके होश उड़ गये।
यह पूरा मामला झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी राजेश प्रजापति की शादी इसी साल 24 जून को मध्य प्रदेश के दतिया (भांडेर) की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

पीड़ित पति के मुताबिक, शादी के कुछ हफ्तों बाद से ही उसकी तबीयत लगातार रहने लगी। उसे बहुत ज्यादा नींद आने लगी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे रास्ते से हटाने या बेखबर रखने के लिए खाने, चाय या दूध में नींद की गोलियां (नशीली दवा) मिलाकर देती थी। जब पति गहरी नींद में सो जाता था, तब पत्नी अपने प्रेमी को घर बुलाती थी।
पति को जब इस बात पर शक हुआ, तब उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। बीते 23 अगस्त को पति ने एक योजना के तहत घर से जाने का नाटक किया, लेकिन वह वापस लौट आया।
जब वह अपने कमरे में पहुंचा, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी (जो कि उसी के गांव का रहने वाला है) आपत्तिजनक हालत में थे। पति का यह भी आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तब प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश भी की।
इसके बाद पति ने शोर मचाया और मौके पर पुलिस को बुला लिया गया। पत्नी ने पति के साथ रहने से किया इंकार। पुलिस के सामने पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने प्रेमी के साथ ही अपना जीवन बिताएगी।
मामला जब तूल पकड़ने लगा और पंचायत जैसी स्थिति बनी, तब स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अनोखा कदम उठाया गया। पत्नी के प्रेमी से उसकी मांग भरवाई गई और दोनों की वरमाला (जयमाला) कराई गई। इसके बाद पीड़ित पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। उससे हमेशा के लिए मुक्ति पाकर राहत की सांस ली।
इस मामले में झांसी पुलिस मीडिया सेल ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग था और महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पारिवारिक न्यायालय के माध्यम से अपनी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।
पीड़ित पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए किसी भी कीमत पर पत्नी को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

