
कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय में 2 सितंबर, 2026 को Apex JCC की बैठक होगी। इसमें ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के साथ कोल इंडिया चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह बैठक सुबह 11:30 बजे से न्यू टाउन स्थित कोल भवन में होगी। बैठक के संबंध में 27 अगस्त, 2026 को महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) दुर्गा प्रसाद सामल ने आधिकारिक सूचना जारी की गई है।

सूचना के अनुसार बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में लेबर कोड्स को लागू करने की प्रगति और इसके आगे के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रासंगिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
बैठक में जेबीसीसीआई-12 के गठन पर भी चर्चा होने की संभावना है। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुजीत सिंह ने पिछले दिनों इस बात का संकेत दिया था।
इस बैठक में कोल इंडिया के चेयरमैन, सभी निदेशकों, सहायक कंपनियों (ECL, BCCL, CCL, WCL, NCL, MCL, SECL, CMPDIL) के CMD मौजूद रहेंगे। ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों में के. लक्ष्मा रेड्डी (BMS), हरभजन सिंह सिद्धू (HMS), रमेंद्र कुमार (AITUC), डी.डी. रामा नंदन (CITU) शामिल हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

