अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई देश
Spread the love

  • तिरंगे गाउन में उर्वशी रौतेला का जलवा

अनिल बेदाग

मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने इतिहास रच दिया। अभिनेत्री ने मिस यूनिवर्स इंडिया को लेकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है।

उनकी टीम के मुताबिक, अभिनेत्री की लगातार चार बार जज बनने की यह उपलब्धि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस खास शाम उर्वशी तिरंगे रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिसने उनकी मौजूदगी में ग्लैमर के साथ देशभक्ति का रंग भी भर दिया।

उर्वशी ने इस उपलब्धि को लेकर कहा कि मिस यूनिवर्स इंडिया में जज के तौर पर मेरी लगातार चौथी उपस्थिति ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैं इसके लिए बेहद विनम्र और दिल से आभारी हूं।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि आज, जब मैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 को तिरंगे रंग के गाउन में जज कर रही हूं, तो मुझे भारतीय होने पर बेहद गर्व है।

इस शाम को और यादगार बनाया भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ उनका मिलना। उर्वशी ने सुष्मिता को अपनी पहली मेंटर और गुरु बताया। कहा कि वह वह महिला हैं जिन्होंने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *