
वेस्ट बोकारो। टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) और यूनियन के सहयोग से बुधवार को रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। इसमें रॉ मटेरियल्स डिवीजन के चार डिवीजनों (वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, OMQ डिवीजन और FAMD) ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता खान सुरक्षा महानिदेशक (DGMS) उज्ज्वल ताह ने की। इस अवसर पर DGMS के उप महानिदेशक (सेंट्रल जोन, धनबाद) आर. टी. मंडेकर, उप महानिदेशक (साउथ ईस्टर्न जोन, रांची) श्याम सुंदर प्रसाद, जनरल मैनेजर (झरिया डिवीजन, टाटा स्टील) नरेंद्र कुमार गुप्ता, एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (FAMD) सुशांत कुमार मिश्रा, जनरल मैनेजर (OMQ डिवीजन) देबाशीष जेना, जनरल मैनेजर (वेस्ट बोकारो डिवीजन) मुकेश रंजन, चीफ, सेफ्टी (इंडिया एवं साउथ ईस्ट एशिया) नीरज सिन्हा और चीफ, सेफ्टी (रॉ मटेरियल्स) आगम कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में वेस्ट बोकारो, OMQ, FAMD और झरिया में आयोजित पिछली त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति बैठकों में दिए गए सुझावों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही, ग्रीन माइनिंग से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की गई।
यूनियन प्रतिनिधियों, DGMS अधिकारियों और वेंडर पार्टनर्स ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। इसके बाद DGMS के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे। आगे की कार्ययोजना संदीप कुमार ने प्रस्तुत की। DGMS के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने समापन संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में टाटा स्टील और DGMS के वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, वेंडर पार्टनर्स तथा कंपनी के अधिकारियों सहित लगभग 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
त्रिपक्षीय समिति की बैठक टाटा स्टील, DGMS और यूनियन प्रतिनिधियों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा को और मजबूत करने तथा बेहतर एवं उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और सुझावों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है।
टाटा स्टील अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने हितधारकों के साथ सार्थक संवाद को महत्वपूर्ण मानती है। कंपनी खनन उद्योग के लिए अधिक सुरक्षित और सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की दिशा में अपने हितधारकों के साथ सहयोग को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

