रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को ₹98 करोड़ का उपहार

झारखंड
Spread the love

  • रांची जिले में 3 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खाते में भुगतान

रांची। रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने बहनों को उपहार दिया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त, 2026 की सम्मान राशि (₹2,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।

योजना के तहत लाभुकों के खातों में ₹98 करोड़  92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

उपायुक्‍त्‍ ने कहा कि लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार संख्‍या

अनगड़ा – 16,796
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,406
बेड़ो – 20,620
बुंडू – 8,591

बुंडू नगर पंचायत – 3,566
बुढ़मू – 17,841
चान्हो – 19,374
हेहल शहरी क्षेत्र – 16,376

कांके – 31,620
कांके शहरी क्षेत्र – 1,290
खलारी – 9,632
लापुंग – 11,866

मांडर – 23,008
नगड़ी – 18,345
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,244
नामकुम – 18,071

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,571
ओरमांझी – 17,898
राहे – 9,551
रातू – 20,427

सिल्ली – 21,335
सोनाहातू – 13,114
तमाड़ – 18,832
टाउन अर्बन – 26,042

इटकी – 10152
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10124

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *