उत्तर प्रदेश की मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की दर्दनाक मौत, मां ने भी तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी की मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मौत एक भीषण सड़क दुघर्टना में हो गई।

मध्य प्रदेश में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के हाथरस की मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय की मौत हो गई।

हादसे में उनकी मां सारिका ने भी दम तोड़ दिया। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

छवि वार्ष्णेय की उम्र 23 वर्ष बताई गई है और उनके यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। हादसे की खबर के बाद हाथरस में शोक की लहर है। दोनों के शव बुधवार को हाथरस के महौखास गांव लाए जाने की बात कही गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छवि वार्ष्णेय सोमवार देर रात अपने पिता श्यामलाल, मां सारिका, समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए निकली थीं।

रास्ते में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस मौके पर पहुंची।

एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों के शवों को बड़ौद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

हादसे में छवि के पिता श्यामलाल, समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बड़ौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल आगर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। छवि वार्ष्णेय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं।

उनके चचेरे भाई सचिन के मुताबिक, छवि पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं और उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा हासिल की थी। उन्होंने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। वह अपने चैनल पर डेली लाइफ व्लॉग्स और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं।

धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और यूट्यूब पर उनके सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो गए। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें एक लाख से अधिक लोग फॉलो करते थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *