
- 151वीं जयंती पर रांची में समारोह आयोजित
रांची। हिंदी साहित्य भारती, झारखंड एवं पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान चेतना के अग्रदूत पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती पर रांची प्रेस क्लब में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने पंडित राजकुमार शुक्ल के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन, संघर्ष और चंपारण सत्याग्रह में उनकी निर्णायक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजकुमार शुक्ल केवल एक किसान नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा को राष्ट्रीय आंदोलन का विषय बनाने वाले महान जननायक थे।

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. मयंक मुरारी ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल का व्यक्तित्व भारतीय किसान की संघर्षशील चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजकुमार शुक्ल ने अपनी जिद, प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित की भावना से गांधीजी को चंपारण तक पहुंचाया। उनके संघर्ष ने किसान प्रश्न को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में ला दिया।
झारखंड विधानसभा के पूर्व संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल का योगदान केवल चंपारण तक सीमित नहीं था। उनका संघर्ष भारतीय लोकतांत्रिक चेतना और किसान अधिकारों की मजबूत आधारशिला बना।
हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के महासचिव श्रीनिवास शुक्ल ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल की गाथा भारतीय इतिहास में किसान के आत्मसम्मान और संघर्ष की अमर कहानी है। डॉ. अरुण सज्जन ने कहा कि साहित्य और इतिहास के माध्यम से राजकुमार शुक्ल के योगदान को देशभर में व्यापक रूप से सामने लाने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय), झारखंड एवं पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने की। उन्होंने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल को उनके योगदान के अनुरूप सम्मान आज तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने की मांग की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य, समाज सेवा एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सतीश शर्मा, शंकर दुबे और डॉ. मृणालिनी अखौरी को मोमेंटो एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा रत्नाकर और धन्यवाद अशोक कुमार शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में अशोक कुमार शुक्ला, अमित कश्यप, अजय शर्मा, अरुण अग्रवाल, संजय सर्राफ, बालेश्वर शर्मा, शिव कुमार झा, सुरेंद्र सिंह, असलम खान, त्रिपुरेश्वर मिश्र, बबलू कुमार, देवानंद राय, अनिकेत सिंह, मुकेश साहू, रमेश साहू, आलोक झा, उपेन्द्र कुमार, बहादुर सिंह, जलील अंसारी, मनोज भट्ट, विकास कुमार सहित सैकड़ों साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

